LOADING

Type to search

सिटी पैलेस में दिखी उदयपुर की कलात्मक विरासत

Local

सिटी पैलेस में दिखी उदयपुर की कलात्मक विरासत

Share

उदयपुर, 27 सितंबर: विश्व पर्यटन दिवस पर महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से सिटी पैलेस संग्रहालय में आयोजित ‘पैनोरमा उदयपुर सीजन-3’ कला प्रदर्शनी में उदयपुर की विरासत का कलात्मक स्वरूप नजर आया। देश के करीब 40 कलाकारों ने उदयपुर की संस्कृति, विरासत, स्थापत्य और प्राकृतिक सौंदर्य को अपनी रचनात्मक दृष्टि से प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में कलाकारों की कृतियों के माध्यम से उदयपुर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्वरूप को अलग-अलग कलात्मक दृष्टिकोण से अभिव्यक्त किया गया। विश्व पर्यटन दिवस पर शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी संस्कृति और कला से जुड़े आयोजन हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *