नारायण सेवा संस्थान ने महापौर का किया अभिनंदन
Share
उदयपुर, 28 सितंबर: नगर निकाय चुनाव में निर्वाचित उदयपुर महापौर पारस सिंघवी का नारायण सेवा संस्थान की ओर से स्वागत-अभिनंदन किया गया। संस्थान की टीम ने महापौर को मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल की ओर से उन्हें संस्थान के नवनिर्मित ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ के अवलोकन के लिए आमंत्रित किया गया। मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा ‘हितैषी’, जनसंपर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़ एवं बंशीलाल मेघवाल ने संस्थान की विभिन्न मानवीय सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पार्षद दीपक नागदा, प्रताप सिंह राठौड़, अरुण टांक एवं प्रतीक नागर का भी सम्मान किया गया।

