LOADING

Type to search

नशे की कमाई से अर्जित 55 लाख की संपत्ति फ्रीज

crime

नशे की कमाई से अर्जित 55 लाख की संपत्ति फ्रीज

Share

बेकरिया थाना पुलिस की कार्रवाई, दो मंजिला मकान और एक नोहरा पर लगाई रोक
उदयपुर, 28 सितंबर :
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्ति के खिलाफ उदयपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 55 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज की है। बेकरिया थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ(1) के तहत कार्रवाई करते हुए दो मंजिला आवासीय मकान और एक नोहरा फ्रीज किया।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकुल शर्मा और वृत्ताधिकारी कोटड़ा डूंगर सिंह के सुपरविजन में थाना अधिकारी रामावतार मीणा एवं टीम ने की। संपत्ति उदयलाल उर्फ उदा पुत्र रतनलाल गुर्जर, निवासी पेमाखेड़ा, थाना बिजयपुर, जिला चित्तौड़गढ़ के नाम बताई गई है।
संपत्ति के संबंध में सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक SAFEM(FOP)A एवं NDPS Act, दिल्ली की ओर से स्थायी अनुमोदन किया गया है। पुलिस ने संपत्ति पर भारत सरकार के आदेश क्रमांक NDPS/FO/1150/DEL/2026, दिनांक 17 सितंबर 2026 की सूचना अंकित की है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सक्षम प्राधिकारी एवं बेकरिया थाना प्रभारी की अनुमति के बिना संपत्ति को बेचना, खरीदना, गिरवी रखना, हस्तांतरित या गिफ्ट करना विधि-विरुद्ध होगा। पुलिस ने लोगों से ऐसी संपत्तियों में लेन-देन नहीं करने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

डेयरी बूथ का ताला तोड़ 10 हजार रुपए ले उड़े

डूंगरपुर, 28 सितंबर: शहर में चोरों ने वीकेबी गर्ल्स कॉलेज के पास स्थित दूध डेयरी बूथ को निशाना बनाते हुए करीब 10 हजार रुपए नकद और हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। रविवार रात अज्ञात चोर बूथ का ताला तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखी नकदी सहित सामान लेकर फरार हो गए। बूथ मालिक भरतलाल भावसार रविवार शाम दुकान बंद कर घर गए थे। सोमवार सुबह पहुंचे तो ताला टूटा मिला और सामान बिखरा हुआ था। गल्ले से नकदी भी गायब थी। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। भरतलाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *