LOADING

Type to search

फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस से लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

crime

फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस से लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Share

मृत दादी के खाते से 20.65 लाख रुपए का संदिग्ध लेनदेन, मोबाइल और नकदी बरामद
डूंगरपुर, 28 सितंबर।
साइबर थाना पुलिस ने फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के बैंक खाते से 20 लाख 65 हजार 875 रुपए के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। कार्रवाई ऑपरेशन म्यूल हंटर अभियान के तहत की गई।
साइबर थाना सीआई मुकेश कुमार ने बताया कि साइबर पुलिस पोर्टल पर बैंक ऑफ बड़ौदा के एक खाते को लेकर शिकायतें मिली थीं। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि पंकज पाटीदार नामक व्यक्ति एस्कॉर्ट सर्विस के बहाने लड़कियां उपलब्ध कराने का झांसा देकर उनसे रुपए ठग रहा था।
बैंक स्टेटमेंट और केवाईसी दस्तावेजों की जांच के बाद आरोपी पंकज पाटीदार (26), निवासी जसपुर झापका, थाना दोवड़ा की पहचान हुई। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि ठगी की रकम अपनी मृत दादी के बैंक खाते में जमा करता था और बाद में रुपए निकालकर खर्च करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एंड्रॉइड मोबाइल और 13,500 रुपए नकद बरामद किए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *