भूपालपुरा स्वास्थ्य केंद्र को एनक्यूएएस प्रमाणन
Share
उदयपुर, 29 सितंबर: राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भूपालपुरा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन मिला है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि केंद्र को 94.65 प्रतिशत अंक मिले हैं। राष्ट्रीय टीम ने 31 अगस्त और 1 सितंबर को केंद्र का निरीक्षण किया था। प्रमाणन मिलने पर अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रागिनी अग्रवाल ने स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी। शहर प्रभारी डॉ. कैलाश शर्मा, जिला क्वालिटी सेल टीम और केंद्र के स्टाफ की मेहनत से यह उपलब्धि हासिल हुई। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंकुर शर्मा ने सभी का आभार जताया।

