LOADING

Type to search

महापौर पारस सिंघवी ने सुधा सागर जी का लिया आशीर्वाद

socal

महापौर पारस सिंघवी ने सुधा सागर जी का लिया आशीर्वाद

Share

उदयपुर, 29 सितंबर: नगर निगम के नवनियुक्त महापौर पारस सिंघवी गुरुदेव सुधा सागर जी के दीक्षा दिवस पर दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरुदेव के चरण कमलों का पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि महापौर ने समाज और शहर के कल्याण व विकास के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनके साथ पूर्व पार्षद राकेश जैन, महावीर, श्रीपाल जैन, संजय गंगावत और कमलेश जैतावत भी मौजूद रहे। सभी ने गुरुदेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दीक्षा दिवस पर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। महापौर ने गुरुदेव के सान्निध्य को आध्यात्मिक और प्रेरणादायी बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *