LOADING

Type to search

मोबाइल देखते समय छत से गिरे निगम लेखाधिकारी, मौत

crime

मोबाइल देखते समय छत से गिरे निगम लेखाधिकारी, मौत

Share

भूपालपुरा में क्वार्टर की छत पर टहलते वक्त बिगड़ा संतुलन, अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा
उदयपुर, 29 सितंबर:
भूपालपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात नगर निगम के क्वार्टर की छत से गिरने से निगम के लेखाधिकारी दिलीप सिंह चौहान की मौत हो गई। हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार दिलीप सिंह क्वार्टर की छत पर टहल रहे थे और इसी दौरान मोबाइल फोन देख रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से वे छत से नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
भूपालपुरा थाने के जांच अधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई।
डूंगरपुर के रहने वाले थे
पुलिस के अनुसार दिलीप सिंह चौहान मूल रूप से डूंगरपुर जिले के रहने वाले थे और उदयपुर नगर निगम में लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने एमबी अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *