LOADING

Type to search

आज से सजेगा सांसद स्वदेशी इंडस्ट्रीयल एक्सपो

Business

आज से सजेगा सांसद स्वदेशी इंडस्ट्रीयल एक्सपो

Share

उदयपुर, 1 अक्टूबर: उदयपुर का सांसद स्वदेशी इंडस्ट्रीयल एक्सपो शुक्रवार से आरसीए मैदान में शुरू होगा। सुबह 11 बजे होने वाले उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी होंगे और अध्यक्षता सांसद डॉ. मन्नालाल रावत करेंगे। शहर विधायक ताराचंद जैन, महापौर पारस सिंघवी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे। चार दिवसीय एक्सपो में हस्तशिल्प, गृह उद्योग, ऑटोमोबाइल, आयुष, हेल्थकेयर, होटल इंडस्ट्री, एफएमसीजी और कृषि तकनीकें प्रदर्शित होंगी। तीन डोम में मेवाड़ की विरासत, दानवीरता और महिला उद्यमिता को दर्शाया जाएगा। फतह स्कूल से मेला स्थल तक ‘पिंक परी क्लब’ की महिला चालकों द्वारा नि:शुल्क ई-रिक्शा सेवा भी उपलब्ध रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *