LOADING

Type to search

शूटिंग में उदयपुर क्लब के 6 पदक

Sports

शूटिंग में उदयपुर क्लब के 6 पदक

Share

उदयपुर, 1 अक्टूबर: जिला अंतर-विद्यालयी राइफल एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में उदयपुर शूटिंग क्लब के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीते। क्लब के कोच अजीत सिंह कल्याणी ने बताया कि अंडर-14 पिस्टल बालक वर्ग में राजवर्धन बंसीवाल और बालिका वर्ग में जीवा श्रीमाली ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-17 पीप साइट राइफल में ईशान मेहरा ने स्वर्ण, कपिश तोमर ने रजत और दिग्विजय गौड़ ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 पिस्टल बालिका वर्ग में गरिमा सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर क्लब से जुड़े पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने खुशी जताई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *