LOADING

Type to search

ऋषभदेव और ईडाणा माता मंदिर को प्रसाद योजना में शामिल करने का आग्रह

political

ऋषभदेव और ईडाणा माता मंदिर को प्रसाद योजना में शामिल करने का आग्रह

Share

सांसद मन्नालाल रावत ने उप मुख्यमंत्री और पर्यटन सचिव को लिखा पत्र, केंद्र को प्रस्ताव भेजने की मांग
उदयपुर, 1 अक्टूबर:
उदयपुर के ऋषभदेव मंदिर और सलूंबर जिले के श्री शक्ति पीठ ईडाणा माता मंदिर को केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत विकसित कराने के लिए सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने राज्य सरकार से प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और पर्यटन विभाग के सचिव को पत्र भेजा है।
सांसद ने पत्र में बताया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से इस संबंध में चर्चा हुई है और दोनों धार्मिक स्थलों को योजना में शामिल करने पर सहमति की बात सामने आई है। अब राज्य सरकार की ओर से प्रस्ताव केंद्र के पर्यटन मंत्रालय को भेजा जाना है।
उन्होंने ऋषभदेव मंदिर को धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल बताते हुए यात्री सुविधाओं, पर्यटन अवसंरचना और विरासत संरक्षण की आवश्यकता बताई। ईडाणा माता मंदिर में पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, आवागमन, प्रतीक्षालय, धर्मशाला, प्रकाश व्यवस्था और दिव्यांगजन सुविधाओं के विकास की जरूरत बताई गई है। सांसद ने कहा कि दोनों स्थलों के विकास से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधाएं मिलने के साथ क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *