LOADING

Type to search

बाल विवाह रोकने के लिए जिलेभर में चलेगा जागरूकता अभियान

Local

बाल विवाह रोकने के लिए जिलेभर में चलेगा जागरूकता अभियान

Share

जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर होंगी गतिविधियां, विभागों को समन्वित आयोजन के निर्देश
उदयपुर, 1 अक्टूबर:
बाल विवाह की रोकथाम के लिए उदयपुर जिले में जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता एवं सामुदायिक भागीदारी से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला मजिस्ट्रेट की ओर से संबंधित विभागों को निर्धारित गतिविधि कैलेंडर के अनुसार कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य सरकार ने 29 अप्रैल 2025 को ‘बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान’ शुरू किया था। इसके तहत व्यवहार परिवर्तन, जनजागरूकता और सामुदायिक भागीदारी पर जोर दिया जा रहा है। अक्टूबर में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभाओं में बाल विवाह के खिलाफ चर्चा और महिला नेतृत्व कार्यक्रम होंगे। पंचायत राज विभाग ग्राम सभाओं में बाल विवाह मुक्त ग्राम की कार्ययोजना पर चर्चा करेगा, जबकि ग्रामीण विकास विभाग महिला शक्ति समूहों के माध्यम से संवाद करेगा।
अभियान में बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा और सुरक्षा पर भी कार्यक्रम होंगे। नवंबर में बाल अधिकार सप्ताह, जनवरी में राष्ट्रीय बालिका दिवस और ‘करियर डे’ पर गतिविधियां प्रस्तावित हैं। दिसंबर में पिछले छह माह के कार्यक्रमों की समीक्षा कर जिला रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *