LOADING

Type to search

नशे के खिलाफ ‘जागृति’ अभियान शुरू, सात चरणों में चलेगा अभियान

Local

नशे के खिलाफ ‘जागृति’ अभियान शुरू, सात चरणों में चलेगा अभियान

Share

उदयपुर पुलिस और पेसिफिक मेडिकल कॉलेज की पहल, युवाओं और परिजनों के लिए हेल्पलाइन जारी
उदयपुर, 1 अक्टूबर
: युवाओं को नशे से दूर रखने और सुरक्षित एवं स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से उदयपुर पुलिस और पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ने ‘जागृति-युवा चेतना, नशामुक्त जीवन’ अभियान शुरू किया। आरएनटी मेडिकल कॉलेज सभागार में हुए कार्यक्रम में शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, प्राध्यापक और विद्यार्थी शामिल हुए।
एसपी डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि शैक्षणिक तनाव और व्यवहार संबंधी समस्याओं का समाधान नशा नहीं है। उन्होंने 8764527201 हेल्पलाइन जारी की, जिस पर नशे से जुड़ी समस्या अथवा अवैध मादक पदार्थ की बिक्री की सूचना दी जा सकेगी।
अभियान सात चरणों में चलेगा। इसमें शिक्षण संस्थानों में जागरूकता, कार्यशालाएं, मनोचिकित्सकों एवं काउंसलरों के सत्र, गोपनीय फीडबैक बॉक्स, संवेदनशील विद्यार्थियों की पहचान, नशामुक्ति केंद्रों में उपचार और परिजनों की काउंसलिंग शामिल है। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश गोचर, डॉ. आभा, डॉ. राहुल जैन और डॉ. एमएम मंगल ने भी नशे के दुष्प्रभाव और उपचार संबंधी जानकारी दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *