उदयपुर जिले में आठ थानाधिकारियों के तबादले
Share
उदयपुर, 1 अक्टूबर: जिला पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने गुरुवार को जिले के आठ थानाधिकारियों के तबादले किए हैं।
जारी आदेशानुसार पुलिस निरीक्षक सूर्यभान सिंह का तबादला सूरजपोल थाने से डबोक, राजेंद्र सिंह चारण को यातायात शाखा से अंबामाता थाना, कमलेंद्र सिंह को घंटाघर थाने से सूरजपोल, शैतान सिंह का तबादला सायरा थाने से यातायात शाखा उदयपुर, घेवर चंद का पुलिस लाइन से सायरा थाना, गोपाल नाथ का तबादला डबोक से यातायात शाखा उदयपुर, रतनसिंह का तबादला पुलिस लाइन से घंटाघर थाना किया है। इसी तरह पुलिस निरीक्षक भरत योगी का तबादला डीएसटी प्रभारी से सुखेर थाने किया है।
इसके साथ ही दो एएसआई, दो हैड कांसटेबल तथा दो कांस्टेबलों के भी तबादले किए गए हैं। एएसआई राजेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से मावली थाने और सन्त कुमार को पुलिस लाइन से अपराध शाखा भेजा है। हैड कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह और देवेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन से मावली थाने भेजा है। जबकि कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह को कानोड थाने से प्रतापनगर थाने तथा संतोष लाल को पुलिस लाइन से कानोड थाने भेजा है।

