LOADING

Type to search

सूरत-उदयपुर के बीच शुरू होगी वंदे भारत, 2 अक्टूबर को उद्घाटन स्पेशल

Local

सूरत-उदयपुर के बीच शुरू होगी वंदे भारत, 2 अक्टूबर को उद्घाटन स्पेशल

Share

3 अक्टूबर से नियमित संचालन; सप्ताह में छह दिन चलेगी, उदयपुर-असारवा वंदे भारत सेवा होगी बंद
उदयपुर, 1 अक्टूबर:
सूरत और उदयपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने जा रहा है। रेलवे द्वारा सूरत-उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस की उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 2 अक्टूबर को चलाई जाएगी, जबकि नियमित रेलसेवा 3 अक्टूबर से शुरू होगी। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। दोनों दिशाओं में भरूच, वडोदरा, आणंद, मणिनगर, असारवा, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर और जावर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09103 सूरत-उदयपुर सिटी उद्घाटन स्पेशल 2 अक्टूबर को सूरत से सुबह 10 बजे रवाना होकर शाम 5.40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। उद्घाटन स्पेशल में वंदे भारत के 8 डिब्बों का रैक होगा।
3 अक्टूबर से नियमित संचालन
गाड़ी संख्या 26904 उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन उदयपुर से दोपहर 3.35 बजे रवाना होकर रात 11 बजे सूरत पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 26903 सूरत-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस 4 अक्टूबर से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सूरत से सुबह 6.10 बजे रवाना होकर दोपहर 1.40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में ट्रेन के ठहराव समान रहेंगे और 8 डिब्बों का रैक संचालित होगा।
उदयपुर-असारवा वंदे भारत बंद
नई सूरत-उदयपुर वंदे भारत के संचालन के साथ गाड़ी संख्या 26963/26964 उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 2 अक्टूबर से बंद किया जा रहा है।

असारवा के बजाय नरोडा से चलेंगी दो ट्रेनें

उदयपुर, 1 अक्टूबर: पश्चिम रेलवे द्वारा असारवा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर प्लेटफॉर्म वॉल निर्माण कार्य के चलते रेलसेवाओं में आंशिक बदलाव किया गया है। 1 से 30 अक्टूबर तक लिए गए ब्लॉक के कारण दो ट्रेनों का संचालन असारवा के स्थान पर नरोडा स्टेशन से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 19315 इंदौर-असारवा एक्सप्रेस 30 सितंबर से 29 अक्टूबर तक नरोडा तक संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 19316 असारवा-इंदौर एक्सप्रेस 1 से 30 अक्टूबर तक नरोडा स्टेशन से संचालित होगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना इसी बदलाव के अनुसार बनाने का आग्रह किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *