कानपुर रोड पर 13 फीट का अजगर, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Share
उदयपुर, 2 अक्टूबर: कानपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास 13 फीट लंबा अजगर सड़क पर पहुंच गया। गुरुवार रात करीब 9 बजे FCI गोदाम के आगे आकाशवाणी के पास उमेश शर्मा की नजर अजगर पर पड़ी। सूचना पर वाइल्ड एनिमल एंड नेचर रेस्क्यू सोसाइटी की टीम मौके पर पहुंची। संस्थापक विक्रम सालवी के निर्देशन में शुभम मेनारिया और प्रशांत मेनारिया ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। सड़क पर अजगर दिखाई देने से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित वन क्षेत्र में ले जाकर प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। टीम की त्वरित कार्रवाई से अजगर को सुरक्षित बचाया गया और सड़क पर बनी स्थिति भी सामान्य हो गई।

