LOADING

Type to search

खाटूश्यामजी के दर्शन को साइकिल से निकले कौशल

Rajasthan

खाटूश्यामजी के दर्शन को साइकिल से निकले कौशल

Share

उदयपुर, 2 अक्टूबर: बाबा खाटूश्याम के दर्शन की मनोकामना लेकर उदयपुर के कौशल श्रीमाली शुक्रवार सुबह साइकिल से धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए। उन्होंने बड़गांव स्थित वैशाली नगर से यात्रा शुरू की। मां ने साइकिल की पूजा कर तिलक लगाकर उन्हें रवाना किया। कौशल ने 8 अक्टूबर को खाटूश्यामजी पहुंचने का लक्ष्य रखा है और प्रतिदिन करीब 100 किलोमीटर साइकिल चलाने की योजना है। यात्रा में चिराग प्रजापति, लोकेंद्र सिंह और जतिन साहू सहयोग कर रहे हैं। रवानगी के दौरान वार्ड 1 के पार्षद संजय शर्मा, श्रीमाली समाज के प्रतिनिधि और कॉलोनीवासी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान बाबा श्याम के जयकारों के साथ कौशल का उत्साह बढ़ाया गया। यह यात्रा श्रद्धा के साथ उनके संकल्प और शारीरिक परिश्रम का भी उदाहरण है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *