LOADING

Type to search

भारतीय लेक्रोज टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना

Sports

भारतीय लेक्रोज टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना

Share

उदयपुर, 4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट में 5 से 10 अक्टूबर तक होने वाली एशिया पैसिफिक महिला एवं पुरुष ओलंपिक क्वालीफायर लेक्रोज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारतीय टीम रवाना हुई। टीम ने आगरा में हाई परफार्मेंस प्रशिक्षण शिविर में तैयारी की। लेक्रोज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ तौसीफ लारी के अनुसार दल में 12 महिला और 12 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। राजस्थान के जनजातीय क्षेत्र के खिलाड़ियों को भी टीम में स्थान मिला है। महिला वर्ग में सुनीता मीणा, डाली गमेती, यशिष्ठा बत्रा, जुला कुमारी गुर्जर, मीरा दौजा, यशोदा गमेती, जान्हवी राठौड़ और रोशनी बोस तथा पुरुष वर्ग में मोहनलाल गमेती, निशान्त नागदा, खुमाराम गमेती और नारायण लाल गमेती शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *