पंचायत चुनाव की तैयारियों पर आज बैठक
Share
उदयपुर, 4 अक्टूबर: पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर नियुक्त प्रभारी अधिकारियों और सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक 5 अक्टूबर को होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि बैठक शाम 4 बजे जिला परिषद सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में चुनाव से जुड़े विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। सभी नियुक्त प्रभारी अधिकारियों और सहायक प्रभारी अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

