LOADING

Type to search

कुंभलगढ़-चित्तौड़ की धरोहरों के संरक्षण को लेकर यूनेस्को के प्रयासों की सराहना

International

कुंभलगढ़-चित्तौड़ की धरोहरों के संरक्षण को लेकर यूनेस्को के प्रयासों की सराहना

Share

न्यूयॉर्क में सांसद महिमा कुमारी की भारतीय राजनयिकों से मुलाकात, वैश्विक मंच पर मेवाड़ की विरासत का उठाया मुद्दा
राजसमंद, 6 अक्टूबर:
राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश और उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत योजना पटेल से मुलाकात की। इस दौरान वैश्विक विषयों, भारत की बढ़ती भूमिका, अंतरराष्ट्रीय सहयोग तथा मेवाड़ की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
सांसद ने मेवाड़ की ऐतिहासिक विरासत चित्तौड़गढ़ और कुंभलगढ़ का उल्लेख करते हुए इनके संरक्षण एवं वैश्विक पहचान के लिए यूनेस्को के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेवाड़ की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी है। सांसद के अनुसार यूनेस्को चित्तौड़गढ़ और कुंभलगढ़ की धरोहरों के संरक्षण एवं उनसे जुड़े प्रयासों को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है।
उन्होंने विश्व में शांति, मानवीय गरिमा तथा मानवीय संकटों के समाधान में संयुक्त राष्ट्र के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ और यूनेस्को की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने वैश्विक सहयोग और भारत की बढ़ती भूमिका से जुड़े विषयों पर भी विचार साझा किए।
सांसद महिमा कुमारी 3 अक्टूबर को न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुई थीं। भारतीय सांसदों का प्रतिनिधिमंडल करीब एक सप्ताह के दौरे पर अमेरिका गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी भी शामिल हैं। न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद सांसद ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र का भ्रमण भी किया। उन्होंने कहा कि विश्व कूटनीति और वैश्विक सहयोग के महत्वपूर्ण केंद्र की यात्रा उनके लिए विशेष अनुभव रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *