LOADING

Type to search

रैमो गरबा का पोस्टर लॉन्च, ‘शक्ति सम्मान’ होगा आकर्षण

Local

रैमो गरबा का पोस्टर लॉन्च, ‘शक्ति सम्मान’ होगा आकर्षण

Share

उदयपुर, 8 अक्टूबर: शहर में आयोजित होने वाले रैमो गरबा रात्रि समारोह के पोस्टर का विमोचन महापौर पारस सिंघवी और राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया की मौजूदगी में किया गया। आयोजन से जुड़े दीपक शर्मा, डॉ. बलदीप शर्मा और सुप्रिया खंडेलवाल सहित सामाजिक संस्थाओं की अध्यक्ष एवं समाजसेवी मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि गरबा-डांडिया के साथ सामाजिक सरोकारों को भी आयोजन से जोड़ा गया है। समारोह का प्रमुख आकर्षण ‘शक्ति सम्मान’ रहेगा, जिसमें समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण और जनहित के क्षेत्र में कार्य कर रहे सामाजिक समूहों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य सांस्कृतिक उत्सव के साथ सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *