LOADING

Type to search

गर्भवती महिलाओं में टीबी स्क्रीनिंग का प्रशिक्षण

Health

गर्भवती महिलाओं में टीबी स्क्रीनिंग का प्रशिक्षण

Share

उदयपुर, 8 अक्टूबर: गर्भवती महिलाओं में टीबी की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य की अध्यक्षता में हुए प्रशिक्षण में गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच के दौरान टीबी के प्रमुख लक्षणों की पहचान, आवश्यक जांच, नमूना संग्रह, रेफरल और उपचार की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिला एवं ब्लॉक स्तर के स्वास्थ्य अधिकारी, सीडीपीओ और चयनित प्रतिभागी शामिल हुए। गिरवा और झाड़ोल ब्लॉक में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की प्रभावी टीबी स्क्रीनिंग पर विशेष जोर दिया गया। जिला क्षय अधिकारी डॉ. प्रणव भावसार ने समय पर जांच और उपचार व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *