LOADING

Type to search

उदयपुर में आज से दुर्गा पूजा महोत्सव, 21 अक्टूबर तक होंगे आयोजन

dharm

उदयपुर में आज से दुर्गा पूजा महोत्सव, 21 अक्टूबर तक होंगे आयोजन

Share

बिंदु भवन में 71वां और हिरणमगरी में 35वां महोत्सव, बंगाली समाज करेगा मां की आराधना
उदयपुर, 15 अक्टूबर:
कोलकाता की भव्य दुर्गा पूजा की झलक अब उदयपुर में भी दिखाई देगी। बंगाली समाज की ओर से अशोक नगर स्थित बिंदु भवन और हिरणमगरी सेक्टर-4 स्थित काली बाड़ी सोसायटी परिसर में 16 से 21 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित होंगे। इनमें पारंपरिक पूजा, पुष्पांजलि, भोग-प्रसाद, हवन और संध्या आरती सहित धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
काली बाड़ी सोसायटी का 35वां आयोजन
सोसायटी अध्यक्ष डॉ. दीपांकर चक्रवर्ती के अनुसार, षष्ठी पर बोधन, आमंत्रण और अधिवास से पूजा शुरू होगी। सप्तमी को पुष्पांजलि और आरती, महाष्टमी पर 108 कमल पुष्पों से संधि पूजा तथा महानवमी पर धार्मिक अनुष्ठान होंगे। विजयादशमी पर दर्पण पूजा, अपराजिता पूजा, महिलाओं का पारंपरिक सिंदूर खेला और प्रतिमा विसर्जन होगा।
बिंदु भवन में 71वां महोत्सव
अशोक नगर स्थित बिंदु भवन, 49 शास्त्री मार्ग पर 71वां श्री श्री दुर्गा महापूजा महोत्सव होगा। उदयपुर में इस परंपरा की शुरुआत 1956 में नृपेंद्र लाल भट्टाचार्य और उनकी पत्नी शोभा देवी ने की थी। वर्ष 2000 तक आयोजन बिंदु भवन में हुआ। बाद में परिवार की अगली पीढ़ी ने परंपरा आगे बढ़ाई। निर्धारित कार्यक्रम में 16 को षष्ठी, 17 को सप्तमी, 18 को महाष्टमी, 19 को विशेष अनुष्ठान, 20 को महानवमी और 21 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *