LOADING

Type to search

विकसित भारत क्विज के अगले चरण में एमपीयूएटी के 200 से अधिक विद्यार्थी चयनित

education

विकसित भारत क्विज के अगले चरण में एमपीयूएटी के 200 से अधिक विद्यार्थी चयनित

Share

800 विद्यार्थियों ने लिया था हिस्सा, 22 अक्टूबर तक जमा करना होगा निबंध
उदयपुर, 15 अक्टूबर:
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भारत सरकार के MY Bharat पोर्टल पर आयोजित अखिल भारतीय विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता के द्वितीय चरण के लिए अर्हता प्राप्त की है। विश्वविद्यालय की विभिन्न राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों के करीब 800 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। 14 अक्टूबर को घोषित परिणाम में यह उपलब्धि सामने आई।
विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. विक्रमादित्य दवे ने बताया कि कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई। द्वितीय चरण में चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित विषय पर निबंध प्रस्तुत करना होगा। निबंध जमा करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2026 है।
एनएसएस अधिकारियों ने दिया मार्गदर्शन
डॉ. दवे के अनुसार, चयनित विद्यार्थियों की तैयारी में संबंधित एनएसएस इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी मार्गदर्शन और मेंटरशिप दे रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अगले चरण के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों इंजी. विवेक मीणा, मोनिका राय, कुसुम मेघवाल, सुमन ठकन, प्रो. आर.पी. मीणा, डॉ. रामावतार खंडेलवाल, सोमशेखर व्यास और डॉ. केवल चंद सीरवी के प्रयासों की सराहना की। विश्वविद्यालय ने इसे राष्ट्रीय स्तर की पहल में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और विकसित भारत के संकल्प के प्रति उत्साह का परिचायक बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *