LOADING

Type to search

हाईवे किनारे बने होटल में घुसा कंटेनर, गुस्साएं लोगों ने ड्राइवर को रस्सियों से बांधकर की धुनाई

crime

हाईवे किनारे बने होटल में घुसा कंटेनर, गुस्साएं लोगों ने ड्राइवर को रस्सियों से बांधकर की धुनाई

Share

NH-48 पर लेहणा घाटी के पास हादसा,
डूंगरपुर, 16 अक्टूबर:
डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के NH-48 पर लेहणा घाटी के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक होटल में जा घुसा। गनीमत यह रही कि घटना के समय होटल में कोई नहीं था और संचालक भी बाहर की तरफ था।
इस भीषण हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन इसके बाद मौके पर भारी हंगामा मच गया। गुस्साएं लोगों ने कंटेनर ड्राइवर को पकड़कर रस्सियों से बांध दिया और जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया, जिसमें ड्राइवर नशे धुत्त मिला।
होटल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई
घटना के अनुसार गुरुवार देर शाम के समय गुजरात की तरफ से कंटेनर उदयपुर की तरफ जा रहा था। कंटेनर का ड्राइवर नशे में धुत्त का था। नशे में उसने कंटेनर को तेज रफ्तार दौड़ाया, जिससे कंटेनर बेकाबू होकर खजुरी के पास नेशनल हाईवे के किनारे स्थित एक होटल में घुस गया।
इससे होटल का सामान, फर्नीचर ओर छत के टिन शेड सब टूट गए। लेकिन गनीमत रही कि उस समय होटल संचालक या ग्राहक कोई अंदर की तरफ नहीं था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।
भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़ा, कर दी धुनाई
कंटेनर का ड्राइवर भी उतरकर भागने लगा। गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को पकड़कर धुनाई शुरू कर दी। उसे रस्सियों से बांध दिया ताकि भाग नहीं सके। सूचना पर बिछीवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेने के बाद ड्राइवर को डिटेन कर लिया। थानाधिकारी देवेंद्र देवल ने बताया कि ड्राइवर का मेडिकल चेकअप करवाया गया। जिसमे वह नशे में मिला है। उसे हिरासत में लिया गया है। लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *