बाठरड़ा खुर्द में कार के सामने आया लेपर्ड, ग्रामीणों में दहशत
Share
उदयपुर, 16 अक्टूबर: वल्लभनगर उपखंड के बाठरड़ा खुर्द गांव में गुरुवार रात स्कूल की बाउंड्री के पास लेपर्ड दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। रात करीब 8:08 बजे कार से माताजी के कार्यक्रम में जा रहे दो युवकों के सामने अचानक लेपर्ड आ गया। युवकों ने कार रोककर उसका वीडियो बनाया। कुछ देर स्कूल की बाउंड्री के पास रुकने के बाद लेपर्ड झाड़ियों की ओर चला गया।
जानकारी के अनुसार, गांव के दीपक जोशी और रमेश जोशी गुरुवार रात कार से माताजी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान स्कूल की बाउंड्री के पास अचानक लेपर्ड उनकी कार के सामने आ गया। दोनों युवकों का ध्यान उसकी ओर गया तो उन्होंने उसे कुछ देर तक देखा। इसके बाद लेपर्ड वहां से निकलकर पास की झाड़ियों की ओर चला गया।
वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग
रात के समय गांव के पास लेपर्ड दिखाई देने की जानकारी से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों को सतर्क करने की मांग की है, ताकि किसी संभावित घटना से बचाव किया जा सके।

