LOADING

Type to search

‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ के सेमीफाइनल में उदयपुर के RJ JEET

Entertainment

‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ के सेमीफाइनल में उदयपुर के RJ JEET

Share

उदयपुर, 18 अक्टूबर: उदयपुर के गायक जितेंद्र भट्ट, जिन्हें ‘RJ JEET’ के नाम से जाना जाता है, का टेलीविजन कार्यक्रम ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ के सेमीफाइनल टीवी राउंड के लिए चयन हुआ है। इस राउंड की शूटिंग पूरी हो चुकी है और उनका प्रदर्शन दिसंबर में &TV पर प्रसारित होने की उम्मीद है। हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में कार्यरत जितेंद्र नौकरी के साथ गायन के अपने जुनून को भी आगे बढ़ा रहे हैं। राष्ट्रीय टेलीविजन मंच तक पहुंचना उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जितेंद्र ने इस सफर में सहयोग देने वाले प्रशंसकों, मित्रों और शुभचिंतकों का आभार जताया। उन्होंने दर्शकों से अपना स्नेह और प्रोत्साहन बनाए रखने की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *