LOADING

Type to search

जायसवाल महासभा की राष्ट्रीय बैठक में समाजहित पर मंथन

dharm

जायसवाल महासभा की राष्ट्रीय बैठक में समाजहित पर मंथन

Share

उदयपुर, 18 अक्टूबर: अखिल भारतीय जायसवाल सर्व वर्गीय महासभा की राष्ट्रीय बैठक अहमदाबाद स्थित जायसवाल भवन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन लाल जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि बैठक में समाज की एकता, विद्यार्थियों के लिए छात्रावास व कोचिंग व्यवस्था, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह और जिला स्तर पर समाज भवन बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। अयोध्या में धर्मशाला निर्माण और युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर भी विचार किया गया। बैठक से पहले गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम और गरबा आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का संचालन महासचिव आदित्य वर्धनम ने किया। उदयपुर से कैलाश चौधरी, नरेश पूर्बिया, उपेंद्र चौधरी, गायत्री चौधरी और चंद्रकला चौधरी शामिल हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *