उदयपुर में 1 नवंबर को जिला सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता
Share
उदयपुर, 21 अक्टूबर: जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में 36वीं उदयपुर जिला सब जूनियर बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 1 नवंबर को महाराणा भोपाल स्टेडियम, गांधी ग्राउंड में होगी। संघ सचिव मुकेश जैन ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्र की प्रतियों के साथ सुबह 9 बजे तक प्रविष्टि जमा कराएं। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे शुरू होगी। आयोजन सचिव जालमचंद जैन के अनुसार, 16 वर्ष तक के बालक अधिकतम 60 किलो और बालिकाएं 55 किलो वजन वर्ग में भाग ले सकेंगी। संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खनुजा ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर उदयपुर की जिला टीम चुनी जाएगी। चयनित टीम 12 से 15 नवंबर तक अलवर में होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता में भाग लेगी।

