पूर्व मुख्य सचिव डॉ. विश्वास मेहता की पुस्तक पर 27 को संवाद
Share
उदयपुर, 21 अक्टूबर: भारतीय लोक कला मंडल में 27 अक्टूबर को शाम 6 बजे केरल के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. विश्वास मेहता की पुस्तक ‘सैंड टू शोर’ पर पठन एवं संवाद सत्र होगा। कार्यक्रम ग्रामीण संचार हॉल में आयोजित किया जाएगा। मंडल के निदेशक डॉ. लईक हुसैन ने बताया कि मूलतः डूंगरपुर निवासी डॉ. मेहता ने पुस्तक में करीब 40 वर्षों की प्रशासनिक यात्रा, संघर्ष और जनसेवा के अनुभव साझा किए हैं। आईपीएस में चयन के बाद उन्होंने दोबारा परीक्षा देकर अखिल भारतीय स्तर पर नौवां स्थान हासिल किया और आईएएस बने। वे पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर में निदेशक भी रहे। पुस्तक पर चर्चा विद्यार्थियों, साहित्य प्रेमियों और प्रशासनिक सेवाओं में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए उपयोगी रहेगी।

