LOADING

Type to search

एमपीयूएटी का स्थापना दिवस 1 नवंबर को, 22 दिसंबर को होगा दीक्षांत समारोह

education

एमपीयूएटी का स्थापना दिवस 1 नवंबर को, 22 दिसंबर को होगा दीक्षांत समारोह

Share

कुलगुरु ने एक साल की उपलब्धियां गिनाईं, पेंशन और भर्ती संबंधी मामलों के शीघ्र निस्तारण का भरोसा
उदयपुर, 22 अक्टूबर:
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) में स्थापना दिवस और दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्थापना दिवस 1 नवंबर और दीक्षांत समारोह 22 दिसंबर को आयोजित करना प्रस्तावित है। आयोजनों को सुव्यवस्थित बनाने के लिए गुरुवार को विश्वविद्यालय सभागार में बैठक हुई, जिसमें विभिन्न व्यवस्थाओं और अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच समन्वय पर जोर दिया गया।
बैठक में कर्मचारी परिषद एवं कर्मचारियों ने कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह को कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर बधाई दी। कुलगुरु ने इस दौरान विश्वविद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों, अनुसंधान कार्यों और विकास गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के तीन वैज्ञानिक विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुए हैं। सोयाबीन एवं चारा अनुसंधान के लिए दो नए वॉलंटरी सेंटर भी मिले हैं।
अनुसंधान और कर्मचारी हितों पर जोर
बैठक में कृषि विज्ञान केंद्रों की कार्यशाला, नॉर्थ-वेस्ट एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस, कृषि तकनीकों, पेटेंट और विभिन्न संस्थानों से हुए समझौतों पर चर्चा हुई। वित्त नियंत्रक महेंद्र कुमार सीमार ने पेंशन, परियोजनाओं और ऑडिट संबंधी कार्यों की जानकारी दी। कुलगुरु ने पेंशन, करियर एडवांसमेंट स्कीम और भर्ती से जुड़े मामलों के शीघ्र समाधान के लिए प्राथमिकता से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *