LOADING

Type to search

सीपीएस उदयपुर को राष्ट्रीय रैंकिंग में पांचवां स्थान

education

सीपीएस उदयपुर को राष्ट्रीय रैंकिंग में पांचवां स्थान

Share


उदयपुर, 24 अक्टूबर: सेंट्रल पब्लिक स्कूल (सीपीएस), न्यू भूपालपुरा ने एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026 में को-एड डे-कम-बोर्डिंग श्रेणी में देशभर में पांचवां स्थान हासिल किया है। विद्यालय राजस्थान और उदयपुर में प्रथम स्थान पर रहा। संस्थान को ‘स्कूल ऑफ द ईयर’ सम्मान भी प्रदान किया गया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में चेयरपर्सन डॉ. अलका शर्मा को सम्मानित किया गया। उनके 38 वर्षों के शैक्षणिक अनुभव और विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों को इस उपलब्धि का महत्वपूर्ण आधार बताया गया। संस्थान के निदेशक प्रशासन अनिल शर्मा और निदेशक डॉ. दीपक शर्मा भी विद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक संचालन से जुड़े हैं। विद्यालय ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और समूचे संस्थान के सहयोग को दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *