LOADING

Type to search

उप सरपंच चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान बीएलओ की मौत

Rajasthan

उप सरपंच चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान बीएलओ की मौत

Share

डूंगरपुर के डूका में बिगड़ी तबीयत, मोडासा अस्पताल में मृत घोषित; पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
डूंगरपुर, 25 अक्टूबर:
डूंगरपुर जिले की भंडारी पंचायत समिति क्षेत्र की डूका ग्राम पंचायत में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक बीएलओ की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उप सरपंच पद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गुजरात के मोडासा स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गांवमें शोक छा गया।
मृतक की पहचान 40 वर्षीय अशोक कुमार बारिया के रूप में हुई है। वे राजकीय प्राथमिक विद्यालय पालनपुरा में शिक्षक थे और पंचायत चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाओं में जिम्मेदारी निभा रहे थे। शनिवार को सरपंच चुनाव और देर रात तक मतगणना के बाद वे स्कूल में ही रुक गए थे। रविवार को उप सरपंच चुनाव के लिए स्कूल परिसर में नामांकन प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
अशोक बारिया परिवार के प्रमुख सहारे थे। उनकी पांच बेटियां हैं। पिता की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की आगे की कार्रवाई के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *