LOADING

Type to search

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच उदयपुर में पंचायत चुनाव का पहला चरण संपन्न

crime

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच उदयपुर में पंचायत चुनाव का पहला चरण संपन्न

Share

284 ग्राम पंचायतों के 827 मतदान केंद्रों पर पुलिस का पहरा, 71 संवेदनशील पंचायतों में अतिरिक्त सशस्त्र बल तैनात
उदयपुर, 25 अक्टूबर:
उदयपुर जिले में पंचायत राज चुनाव के प्रथम चरण का मतदान और मतगणना कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में पुलिस ने आधुनिक निगरानी, अतिरिक्त पुलिस बल और रणनीतिक तैनाती के जरिए कानून-व्यवस्था बनाए रखी। पहले चरण में जिले की 10 पंचायत समितियों झाड़ोल, फलासिया, ओगणा, गिर्वा, नाई, मावली, घासा, वल्लभनगर, भींडर और कुराबड़ की ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
827 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा
जिले की 284 ग्राम पंचायतों के 827 मतदान केंद्रों पर पुलिसकर्मी और होमगार्ड तैनात किए गए। इनमें चिह्नित 71 संवेदनशील ग्राम पंचायतों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। त्वरित कार्रवाई और निगरानी के लिए 96 पुलिस मोबाइल दल गठित किए गए, जबकि व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए 40 पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारी तैनात रहे।
रिजर्व बल भी रहा मुस्तैद
प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर 30 पुलिसकर्मियों का रिजर्व बल रखा गया। जिला मुख्यालय पर भी 300 पुलिसकर्मियों का रिजर्व बल तैनात रहा। दुर्गम क्षेत्रों में संचार व्यवस्था मजबूत रखने के लिए डार्क जोन में स्थायी वायरलेस सेट लगाए गए। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस मोबाइल दलों ने लगातार गश्त की और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय बनाए रखा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *