LOADING

Type to search

ग्रंथ यात्रा के साथ श्री सद्गुरु कबीर चरितम कथा शुरू

dharm

ग्रंथ यात्रा के साथ श्री सद्गुरु कबीर चरितम कथा शुरू

Share

बैंड-बाजे, घोड़ों और रथों के साथ निकली शोभायात्रा
उदयपुर, 26 अक्टूबर
: श्री सद्गुरु कबीर चरितम कथा सप्ताह का शुभारंभ रविवार को भव्य ग्रंथ यात्रा के साथ हुआ। सोमेश्वर महादेव मंदिर, सवीना से सुबह 10 बजे निकली यात्रा में बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते शामिल हुए। श्वेत वस्त्रधारी पुरुषों और लाल चुनरी पहने कलशधारी महिलाओं के साथ धर्माधिकारी साहेब, महंत तपसी साहेब और सद्गुरु कबीर साहेब के चित्र वाले रथ यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। यात्रा सुहालका भवन पहुंची, जहां ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलन के बाद प्रसाद वितरण हुआ। दोपहर दो बजे कथावाचक धर्माधिकारी श्री सुधाकर साहेब ने कथा शुरू की। उन्होंने कहा कि मोह-माया से दूर रहकर मनुष्य प्रसन्न रह सकता है। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *