LOADING

Type to search

मंथन एमयूएन में अली असगर ने जीता सर्वश्रेष्ठ डेलिगेशन पुरस्कार

education

मंथन एमयूएन में अली असगर ने जीता सर्वश्रेष्ठ डेलिगेशन पुरस्कार

Share

ट्रॉफी के साथ 4100 रुपए की नकद राशि मिली
उदयपुर, 26 अक्टूबर:
अजमेर के सतगुरु इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित मंथन मॉडल यूनाइटेड नेशन्स (एमयूएन) सम्मेलन में सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर के छात्र अली असगर ने सर्वश्रेष्ठ डेलिगेशन का सर्वोच्च पुरस्कार जीतकर शहर का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर उन्हें विजेता ट्रॉफी और 4100 रुपए की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता में अली असगर ने अपनी वक्तृत्व कला, तार्किक क्षमता, नेतृत्व कौशल और कूटनीतिक समझ का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उनकी सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य फादर ए. जॉन बॉस्को ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *