LOADING

Type to search

नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों को बताए भविष्य के कॅरियर के रास्ते

education

नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों को बताए भविष्य के कॅरियर के रास्ते

Share

एआई और कंप्यूटर ज्ञान के साथ सॉफ्ट स्किल्स जरूरी, विषय चयन में विशेषज्ञ मार्गदर्शन पर जोर
उदयपुर, 29 अक्टूबर:
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कालंद्री (सिरोही) में आयोजित तीन दिवसीय कॅरियर गाइडेंस सेमिनार बुधवार को संपन्न हुआ। जेएस ग्लोबल, उदयपुर के संस्थापक और कॅरियर कोच जितेंद्र सिंह ने आठवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को अलग-अलग सत्रों में कॅरियर विकल्पों, विषय चयन और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी।
सिंह ने कहा कि तेजी से बदलती तकनीक के साथ कॅरियर के अवसर भी बदल रहे हैं। ऐसे में वर्ष 2026 में पुराने समय के आधार पर विषय और कॅरियर चुनना उचित नहीं होगा। उन्होंने विज्ञान के साथ ह्यूमैनिटीज के विद्यार्थियों को भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर का ज्ञान हासिल करने की सलाह दी।
दसवीं के बाद विषय चयन पर दिया जोर
दसवीं के विद्यार्थियों को रुचि और भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप विषय चुनने की जानकारी दी गई, जबकि ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, विश्वविद्यालयों और विभिन्न कॅरियर विकल्पों से परिचित कराया गया। आठवीं और नौवीं के विद्यार्थियों को अभ्यास के माध्यम से कॅरियर की संभावनाएं तलाशने के तरीके बताए गए। उन्होंने संचार कौशल, समस्या समाधान, टीमवर्क और तार्किक सोच को सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया। साथ ही अभिभावकों से बच्चों के कॅरियर संबंधी निर्णयों में सहयोग करने का आह्वान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *