उदयपुर के 25 से ज्यादा इलाकों में कल छह घंटे बिजली कटौती
Share
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई, लाइनों और उपकरणों का होगा रखरखाव
उदयपुर, 29 अक्टूबर: शहर के गोवर्धन विलास और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को छह घंटे बिजली कटौती रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम की ओर से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखकर लाइनों और उपकरणों का रखरखाव किया जाएगा। इससे 25 से अधिक रिहायशी ब्लॉक, अपार्टमेंट और कॉलोनियां प्रभावित होंगी।
इन क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली
कटौती के दौरान गोवर्धन विलास गांव, बट्टा क्षेत्र के सेक्टर 1, 2, 3, 4, 5 और 6 तथा सेक्टर के ए, बी, सी, डी, ई, एच, आई, जे और के ब्लॉक में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा त्रिमूर्ति अपार्टमेंट, ऋद्धि-सिद्धि कॉम्प्लेक्स, गोवर्धन अपार्टमेंट, एमएपी कॉलोनी, ऋषभ नगर और इनसे जुड़े आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली नहीं आएगी। निगम ने रखरखाव कार्य के चलते निर्धारित अवधि में बिजली आपूर्ति बंद रहने की जानकारी दी है।

