LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में मां-बेटी फिर बनीं सरपंच, पूर्व विधायक की पत्नी छठे स्थान पर

political

बांसवाड़ा में मां-बेटी फिर बनीं सरपंच, पूर्व विधायक की पत्नी छठे स्थान पर

Share

पूर्व सीएचओ अमृत निनामा ने 3725 वोटों से दर्ज की बड़ी जीत
बांसवाड़ा, 31 अक्टूबर:
जिले की चार पंचायत समितियों की 139 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के चुनाव परिणाम घोषित हो गए। तलवाड़ा और गनोड़ा पंचायत समिति में मां-बेटी ने दोबारा जीत दर्ज कर सबका ध्यान खींचा। वहीं, पूर्व सीएचओ अमृत निनामा ने घाटोल पंचायत में 3725 मतों से बड़ी जीत हासिल की।
तलवाड़ा की वांका पंचायत से संतु देवी सरपंच निर्वाचित हुईं, जबकि उनकी बेटी रेखा कटारा ने गनोड़ा की बड़लिया पंचायत से 424 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। दोनों वर्ष 2015 में भी सरपंच रह चुकी हैं, लेकिन 2020 में चुनाव हार गई थीं।
घाटोल पंचायत से अमृत निनामा ने 3725 मतों से जीत हासिल की। वे संविदा पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के पद पर कार्यरत थे और चुनाव लड़ने के लिए नौकरी छोड़ दी थी।
पूर्व विधायक हरेंद्र निनामा की पत्नी कन्या कुमारी ओड़वाडिया छठे स्थान पर रहीं। बीएपी जिलाध्यक्ष प्रभुलाल बुझ की पत्नी मनीषा और पूर्व सांसद मानशंकर निनामा की पुत्रवधू लक्ष्मी देवी कानजी को भी हार का सामना करना पड़ा।

Tags:

You Might also Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *