LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में BAP पदाधिकारी ने थामा भाजपा का दामन

political

बांसवाड़ा में BAP पदाधिकारी ने थामा भाजपा का दामन

Share

बांसवाड़ा, 27 सितंबर: पंचायत चुनाव से पहले बांसवाड़ा में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) से जुड़े कन्हैयालाल कटारा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार रोहणिया गांगड़तलाई निवासी कटारा ने पार्टी की नीतियों से असंतुष्ट होकर अपने दायित्वों से इस्तीफा दिया और भाजपा में शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। उनके साथ लक्ष्मण कटारा, दिनेश कटारा और महेंद्र कटारा के भी भाजपा में शामिल होने की जानकारी दी गई। कन्हैयालाल ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर यह निर्णय लेने की बात कही। हालांकि BAP जिलाध्यक्ष प्रभुलाल बुझ ने कहा कि कन्हैयालाल सक्रिय पदाधिकारी नहीं थे और एक-दो बार पार्टी की बैठकों में आए थे।

Tags:

You Might also Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *