LOADING

Type to search

बेकाबू डंपर दीवार तोड़कर घर में घुसा, मां-बेटी की मौत, पिता-बेटा घायल

crime

बेकाबू डंपर दीवार तोड़कर घर में घुसा, मां-बेटी की मौत, पिता-बेटा घायल

Share

आधी रात को मकान में मच गई तबाही, मलबे में दबे परिवार को ग्रामीणों ने निकाला, चालक फरार
उदयपुर, 31 अक्टूबर:
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में शुक्रवार आधी रात तेज रफ्तार डंपर एक परिवार के लिए काल बन गया। बेकाबू डंपर सड़क किनारे बने मकान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य सो रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मकान का हिस्सा ढह गया और कमरे में सो रही मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और बेटा गंभीर घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार हादसा नेशनल हाईवे-927ए पर गलियाकोट पुल के पास सागवाड़ा बाइपास स्थित आईटीआई के निकट रात करीब 12 बजे हुआ। बांसवाड़ा की ओर से आ रहा डंपर अचानक अनियंत्रित होकर मकान में जा घुसा। हादसे में सुशीला मनात (45) और उनकी बेटी राधिका (15) की जान चली गई। बेटा महेंद्र और बरामदे में सो रहे पति विनोद घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर पहुंची सागवाड़ा थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबे और डंपर के बीच फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी को सागवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार जारी है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक ही परिवार में मां-बेटी की मौत से गांव में शोक छा गया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *