LOADING

Type to search

गुप्तेश्वर की पहाड़ी धधकी, वन्यजीवों पर आफत

Local

गुप्तेश्वर की पहाड़ी धधकी, वन्यजीवों पर आफत

Share

एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, दूर तक उठा धुएं का गुबार
उदयपुर, 5 नवम्बर:
शहर के गुप्तेश्वर मंदिर की तलहटी में गुरुवार को पहाड़ी क्षेत्र में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। पहाड़ी पर आग फैलने से आसपास के लोगों में भी चिंता फैल गई। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया, हालांकि पहाड़ी के कुछ हिस्सों से देर तक धुआं उठता रहा। आग से पहाड़ी पर मौजूद पेड़-पौधों और प्राकृतिक वनस्पति को नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं, इस क्षेत्र में रहने वाले छोटे वन्यजीवों के भी आग की चपेट में आने का खतरा बना रहा।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वन विभाग और पुलिस की टीमें आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं। यह भी जांच की जा रही है कि आग प्राकृतिक कारणों से लगी या किसी ने जानबूझकर लगाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *