LOADING

Type to search

दिल्ली की रैली से दूरी पड़ी भारी, यूथ कांग्रेस के 4 जिलाध्यक्ष निलंबित

political

दिल्ली की रैली से दूरी पड़ी भारी, यूथ कांग्रेस के 4 जिलाध्यक्ष निलंबित

Share

उदयपुर संभाग के राजसमंद, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ के अध्यक्षों पर कार्रवाई, राजस्थान में 12 जिलाध्यक्षों सहित 43 पदाधिकारी सस्पेंड
उदयपुर, 5 नवम्बर:
दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल नहीं होना राजस्थान युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को भारी पड़ गया। रैली में गैरहाजिरी को संगठनात्मक अनुशासनहीनता मानते हुए भारतीय युवा कांग्रेस ने राजस्थान के 12 जिलाध्यक्षों सहित कुल 43 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई की आंच उदयपुर संभाग तक पहुंची है। संभाग के चार जिलों राजसमंद, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ के युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी निलंबित किए गए हैं।
युवा कांग्रेस की ओर से की गई इस कार्रवाई में राजसमंद के चिराग पालीवाल, बांसवाड़ा के पृथ्वीराज मालवीय, डूंगरपुर के अरविंद यादव और प्रतापगढ़ के मोहम्मद शकील शामिल हैं। चारों जिलाध्यक्षों को रैली में अनुपस्थित रहने के कारण पद से निलंबित किया गया है।
उपस्थिति की समीक्षा के बाद कार्रवाई
एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली आयोजित की गई थी। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को रैली में लाने की जिम्मेदारी दी गई थी। रैली के बाद संगठन स्तर पर पदाधिकारियों की उपस्थिति और उनकी ओर से सुनिश्चित की गई भागीदारी की समीक्षा की गई। इसी के आधार पर राजस्थान में 43 पदाधिकारियों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *