LOADING

Type to search

15 माह से दूध गर्म करने और 7 माह से पोषाहार पकाने का मानदेय बकाया

Local

15 माह से दूध गर्म करने और 7 माह से पोषाहार पकाने का मानदेय बकाया

Share

दिवाली से पहले भुगतान के आदेश भी बेअसर, कुक कम हेल्पर ने अधिकारियों से मिलकर जताई नाराजगी
खेरवाड़ा, 7 नवम्बर:
कुक कम हेल्पर संघर्ष समिति ने उपखंड अधिकारी कार्यालय खेरवाड़ा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नयागांव और अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ऋषभदेव से मिलकर बकाया मानदेय भुगतान की मांग उठाई। कुक कम हेल्पर का 15 माह से दूध गर्म करने और 7 माह से पोषाहार पकाने का मानदेय बकाया है।


समिति के सलाहकार नाना भगत ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक ने 3 नवम्बर को सभी ब्लॉक अधिकारियों को दिवाली से पहले भुगतान के निर्देश दिए थे, लेकिन आदेश की पालना नहीं हुई। विभाग ने भुगतान के बिल कोषालय जयपुर भेजने की जानकारी दी है।
समिति के दिनेश ने बताया कि 24-25 अगस्त को पोषाहार पकाने का बहिष्कार कर धरना दिया था। इसके बाद कई बार ज्ञापन देने और आश्वासन मिलने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने शीघ्र बकाया मानदेय दिलाने की मांग की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *