LOADING

Type to search

वोट नहीं देने के शक में बुजुर्ग का हाथ तोड़ा

crime

वोट नहीं देने के शक में बुजुर्ग का हाथ तोड़ा

Share

नवनिर्वाचित सरपंच और 15 समर्थकों पर हमला करने का आरोप, दो भतीजे भी गंभीर घायल
बांसवाड़ा, 7 नवम्बर:
पंचायत चुनाव में पक्ष में मतदान नहीं करने के शक को लेकर बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि नवनिर्वाचित सरपंच और उसके समर्थकों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में बुजुर्ग का हाथ टूट गया, जबकि उनके दो भतीजों को भी गंभीर चोटें आई हैं।

घायलों को शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे परिजन और ग्रामीण महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को चिकित्सकों ने सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया है।
परिजनों ने बताया कि हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में जीतने वाले सरपंच हाकर सिंह, उनके रिश्तेदारों और करीब 15 समर्थकों पर हमले का आरोप है। आरोपियों ने पीड़ितों से कहा कि उन्होंने चुनाव में उनके पक्ष में मतदान नहीं किया। इस पर पीड़ितों ने समझाया कि उन्होंने उन्हें ही वोट दिया था, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उनकी बात नहीं मानी और मारपीट शुरू कर दी।
घटना में बुजुर्ग के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *