LOADING

Type to search

स्वराज नगर में दो युवकों पर चाकू से हमला करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार

crime

स्वराज नगर में दो युवकों पर चाकू से हमला करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार

Share

पुरानी रंजिश में रास्ता रोककर किए थे ताबड़तोड़ वार, 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले; रेलवे कॉलोनी की झाड़ियों से पकड़े गए
उदयपुर, 12 नवम्बर:
स्वराज नगर में दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में सूरजपोल थाना पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में वारदात की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी जांच के साथ मुखबिरों की मदद ली।
पुलिस के अनुसार 9 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे स्वराज नगर निवासी शेखर (22) अपने दोस्त जीतू उर्फ भूरिया के साथ गली नंबर-1 से गली नंबर-10 की ओर जा रहा था। निर्मल पालीवाल डेयरी के पास आरोपियों ने दोनों का रास्ता रोककर गाली-गलौच और मारपीट की। इसके बाद चाकू से कई वार किए। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल बंद कर लगातार ठिकाने बदल रहे थे। सीसीटीवी और तकनीकी जांच से पहचान के बाद रेलवे कॉलोनी की झाड़ियों में दबिश देकर उन्हें पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों में राकेश (31), दिशांत (21), साहिल उर्फ बड़ा भैया (20), साहिल (20), साहिल उर्फ छोटा भैया (23) और मोहम्मद कामिल (20), सभी निवासी स्वराज नगर शामिल हैं।
परिजनों ने किया एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
इससे पहले गुरुवार को पीड़ित के परिजनों और क्षेत्रवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने और उसकी दुकान बंद कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। हमले में घायल शेखर (22) का निजी अस्पताल के आईसीयू में उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार 9 नवंबर की रात माछला मगरा की गली नंबर-10 में शेखर और उसके साथी पर चाकू से हमला किया गया था। शेखर के पेट, कमर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उसका साथी भी घायल हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *