LOADING

Type to search

स्कूटी सवार महिला से चेन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

crime

स्कूटी सवार महिला से चेन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

धूलकोट चौराहे के पास पति के साथ अस्पताल जा रही थी महिला, पीछे से बाइक पर आकर मारा था झपट्टा; सीसीटीवी से हुई पहचान
उदयपुर, 12 नवम्बर:
प्रतापनगर थाना पुलिस ने स्कूटी सवार महिला के गले से सोने की चेन लूटने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीछे से बाइक पर आकर महिला के गले पर झपट्टा मारकर करीब एक तोला वजनी सोने की चेन तोड़ ली थी और फरार हो गया था।
थानाधिकारी अजयसिंह राव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विशाल पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी गणेश नगर, पायड़ा है। पुलिस के अनुसार 9 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे पूजा अपने पति बसंत के साथ स्कूटी पर अस्पताल जा रही थी। धूलकोट चौराहे से हनुमान मंदिर के बीच बिना नंबर की बाइक पर आए बदमाश ने चेन तोड़ ली। अचानक लगे झटके से स्कूटी अनियंत्रित हो गई और दंपती सड़क पर गिर पड़े।
वारदात के बाद प्रतापनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *