LOADING

Type to search

हजरत गंज शहीदा का 78वां उर्स 17 से

dharm

हजरत गंज शहीदा का 78वां उर्स 17 से

Share

उदयपुर: अंबावगढ़ पहाड़ी स्थित दरगाह हजरत गंज शहीदा रहमतुल्लाह अलैह का 78वां सालाना उर्स 17 से 19 नवम्बर तक मनाया जाएगा। तैयारियों को लेकर दरगाह इंतजामिया कमेटी के सदर गुलाम मोईनुद्दीन कादरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। कमेटियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रवक्ता मोहसिन हैदर ने बताया कि 17 नवम्बर को फजर की नमाज के बाद कुरआनख्वानी और सुबह 8 बजे परचम कुशाई होगी। रात को महफिले मिलाद होगी। 18 नवम्बर को महफिले समां में कव्वाली होगी और रात 1 बजे संदल की रस्म अदा की जाएगी। 19 नवम्बर को कुल की फातिहा के साथ उर्स का समापन होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *