LOADING

Type to search

‘संस्कृति के नाम पर आदिवासियों को खत्म करने की साजिश’ : प्रवीण परमार

Local

‘संस्कृति के नाम पर आदिवासियों को खत्म करने की साजिश’ : प्रवीण परमार

Share

खेरवाड़ा, 9 अगस्त(फूलशंकर डामोर): विश्व आदिवासी दिवस पर खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम ऋषभदेव क्षेत्र में सोम नदी के किनारे आयोजित हुआ। इससे पहले खेरवाड़ा, नयागांव और ऋषभदेव से युवाओं ने रैली निकाली। डीजे की धुन पर नाचते-गाते युवा कागदर पहुंचे, जहां रैली सभा में परिवर्तित हो गई। आदिवासी परंपरा के अनुसार पूजन के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
मुख्य वक्ता एवं खेरवाड़ा विधानसभा विधायक प्रत्याशी प्रवीण परमार ने कहा कि संस्कृति के नाम पर आदिवासी समाज को तोड़ने का षड्यंत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को अपनी मूल संस्कृति और पहचान से दूर करने के प्रयासों को समझना होगा। उन्होंने आदिवासी जमीनों की कथित खरीद-फरोख्त का विरोध करने तथा युवाओं को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान किया। नशे से दूर रहने और हेलमेट के उपयोग के प्रति जागरूक रहने की बात भी कही।
डूंगरपुर से विधायक प्रत्याशी डॉ. दीपक घोघरा ने कहा कि शिक्षा को हथियार बनाकर ही समाज का विकास संभव है। रमन अहारी ने ग्राम सभाओं को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम में मुखी अशोक परमार, शंकर परमार, दौलतराम मीणा, दिनेश मीणा, महेंद्र मीणा, उपप्रधान शंकरलाल मीणा, आईएस निर्मला डामोर, एडवोकेट रवि भावा, ललिता डामोर और संजय मीणा सहित कई लोग मौजूद रहे। बालक-बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संचालन भरतकुमार मीणा ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *