LOADING

Type to search

बजरी से भरे डंपर ने बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौत

Local

बजरी से भरे डंपर ने बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौत

Share

उदयपुर, 7 मई: भीलवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र में सावाईपुर के पास तेज रफ्तार बजरी से भरे डंपर ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना बुधवार देर रात करीब 12 बजे हुई।
जानकारी के अनुसार तीनों युवक भीलवाड़ा में कपड़े की दुकान पर काम खत्म कर अपने गांव पोंडरास लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे 25 वर्षीय किशन सिंह का सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नरेंद्र सिंह (28) और करण सिंह (27) के पैरों में गंभीर फ्रैक्चर होने से उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर जुटे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने “बजरी माफिया मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध बजरी से भरे वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *