LOADING

Type to search

तीन पीढ़ियों की विरासत अब ग्राहकों के करीब

Business

तीन पीढ़ियों की विरासत अब ग्राहकों के करीब

Share

उदयपुर में ‘मेक माय क्राफ्ट’ फैक्ट्री आउटलेट शुरू
हस्तनिर्मित चांदी ज्वैलरी, फर्नीचर और आर्टिकल्स उचित दाम पर उपलब्ध; नाथद्वारा में भी जल्द खुलेगा नया शोरूम
उदयपुर, 19 अप्रैल:
उदयपुर के पारंपरिक हस्तशिल्प उद्योग को नई दिशा देते हुए तीन पीढ़ियों से चांदी की हस्तनिर्मित ज्वैलरी, फर्नीचर और सजावटी आर्टिकल्स के निर्माण से जुड़े छापरवाल परिवार ने अब सीधे ग्राहकों तक पहुंच बनाने की पहल की है। ‘मेक माय क्राफ्ट’ नाम से शुरू किए गए इस फैक्ट्री आउटलेट का उद्घाटन मेवाड़ राजघराने के लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सहेली मार्ग स्थित सहेली पैलेस होटल में किया। इस पहल से ग्राहकों को अब उच्च गुणवत्ता वाले हस्तनिर्मित उत्पाद वाजिब कीमत पर सीधे उपलब्ध हो सकेंगे।


‘मेक माय क्राफ्ट’ के निदेशक प्रमोद छापरवाल ने बताया कि अब तक उनके उत्पाद बी-टू-बी मॉडल के तहत देशभर के व्यापारियों को सप्लाई किए जाते थे और विदेशों में भी निर्यात किए जाते रहे हैं। लेकिन बदलते बाजार और ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए पहली बार सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचने का निर्णय लिया गया है।
निदेशक शरद छापरवाल के अनुसार इस नई पहल का उद्देश्य उदयपुर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों से जोड़ना है, ताकि उन्हें गुणवत्ता, पारदर्शिता और उचित मूल्य एक ही स्थान पर मिल सके। इससे स्थानीय कारीगरों और उद्योग को भी मजबूती मिलेगी।
उन्होंने बताया कि यदि उदयपुर में यह मॉडल सफल रहता है तो राजस्थान के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी ऐसे आउटलेट खोले जाएंगे। इसी क्रम में नाथद्वारा में दूसरा शोरूम शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
उद्घाटन अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उन्होंने इस प्रयास को स्थानीय शिल्प को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे उदयपुर की पारंपरिक कला को नया बाजार मिलेगा और ग्राहकों को बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *